{"_id":"5de80a018ebc3e54893c5f2a","slug":"talks-of-agitated-agitators-geting-sick-vikas-nagar-news-drn328253175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के साथ बेनतीजा रही आंदोलनकारियों की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के साथ बेनतीजा रही आंदोलनकारियों की वार्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। इस पर आंदोलनकारियों ने नौ दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। वहीं बुधवार को भी प्लांट के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रहा।
आंदोलनकारियों का कहना है कि मुलाकात के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शीशमबाड़ा से हो रही समस्या को टाल दिया। ऐसे में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वहीं धरना प्रदर्शन में पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, शराफत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर रावत, सतपाल धानिया, सूबेदार मेजर (सेवानिवृृत्त) सुरजीत सिंह नखोलिया, निरंजन चौहान, संदीप भंडारी, रविकांत, सिंघल, आशा रावत, सुमित्रा रावत, मननी देवी, कुसुम भट्ट, बीना बमराड़ा, नीमा जोशी, सीएम जोशी, आहना रावत, रामप्यारी, जुयाल, दीपा जोशी, नीति पंवार, आशा मेंदोला, सुरेंद्र सिंह गुसांई, रजनीश, चमन लाल, अरविंद आदि शामिल रहे।
विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा
सेलाकुई। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव पुंडीर ने नियम 300 के तहत सदन से प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने सदन में कहा कि प्लांट के कारण पूरा क्षेत्र दुर्गंध की मार झेल रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान का अंदेशा भी है। प्लांट के कारण करीब 10 किमी के दायरे में आने वाले गांव की वायु प्रदूषित हो गई है। लोग घरों के दरवाजों को बंद रखने के लिए मजबूर हैं। प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोग लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में कभी भी आंदोलन उग्र रूप धारण कर सकता है।