फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Take care of being a mother, feed girls full nutrition

मां होने का दायित्व निभाएं, किशोरियों को पूरा पोषण खिलाएं

Sat, 28 Sep 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Take care of being a mother, feed girls full nutrition
पुरोड़ी में पोषण अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाते एनएसएस स्वयंसेवी। - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता/नागथात। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नागथात के छात्रों ने पोषण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को पोषक तत्वों की जरूरत के बारे में जागरूक किया गया। छात्रों ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली गांव का चक्कर लगाते हुए वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। रैली में बिसोई, रखटाड़, क्यारी, लाच्छा, खुन्ना, कांडोई, द्विना, गडोल, रामपुर, उभऊ और मुंशीगांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने हिस्सा लिया। छात्रों ने मां होने का दायित्व निभाएं, किशोरियों को पूरा पोषण खिलाएं, कूड़ा कचरा दूर हटाओ मलेरिया से छुटकारा पाओ, गाजर, मूली, केला खाओ शरीर में खून बढ़ाओ, दाल, चना, गुड़ खाओ सब बच्चे तंदरुस्त बन जाओ आदि स्लोगनों के साथ लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय चकराता के एनएसएस स्वयंसेवियों ने भी पुरोड़ी गांव में जागरूकता अभियान चला लोगों को पोषण के महत्व के बारे में बताया। कहा कि बढ़ती उम्र में अक्सर किशोरियों में खून की कमी हो जाती है। जिसे पूरा करने के लिए उन्हें आयरन की गोलियां लेनी चाहिए। हरी सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। स्वयंसेवियों ने लोगों को उचित खान-पान और विटामिन की भी जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सीमा पुंडीर, डॉ. नरेश चौहान, मनीष, अर्जुन, विनोद बख्श, कल्पना, काजल, आंचल, सीमा, अमृता, नेहा तोमर, रविना, स्मिता, अनिशा, ईशु, दिव्या, मंजू दीपिका, प्रीति, निधि, संगीता, अंशिता, युद्धवीर, खजान, महावीर, महानंद जोशी, प्रीति चौहान, विक्की भारती आदि मौजद रहे।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुरास्वा में भी आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से गोष्ठी आयोजित कर लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में बुरास्वा, मेहरावना, टुगरोली, बगौती, रावना, पाटी गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एएनएम ममता, रविता, राखी, निशा, गीता, पूनम, सीता, नीलम, चिमनी, रविता, आशा मीना रावत, संजय शर्मा, नरेश रावत, शांति प्रसाद, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल-खेल में पोषण की जानकारी दी
सेलाकुई। पोषण अभियान के तहत सहसपुर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से सही पोषण देश रोशन का संदेश दिया गया। प्रखंड के सहसपुर, छरबा, रामपुर, झाझरा, पौंधा, प्रेमनगर, बनियावाला, पेलियो, चंद्रोटी आदि सेक्टर में में बेलून रेस, बनाना रेस का आयोजन किया गया। छात्रों को डायरिया से बचाव के लिए हैंडवेश से हाथ धोने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही लोगों को एनीमिया, सुनहरे हजार दिन और पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मिथिलेश पाल, इंद्रा शाह, मंजू पुंडीर, गीता डिमरी, विष्णु, अमिता, शीलू, मीनू, रजनी, संगीता, रचना, रजनी, संजू, पवित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed