फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taib becomes the winner of Amar Ujala Shubh-Labh Festival

तैयब बने अमर उजाला शुभ-लाभ महोत्सव के विजेता

Thu, 21 Jan 2021 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Taib becomes the winner of Amar Ujala Shubh-Labh Festival
लकी ड्रॉ निकालते मेयर सुनील उनियाल गामा, साथ में इवेंट पार्टनर कमलदीप डंग और क्रिकेट क्लब ऑफ देहर
हर साल पंचोत्सव यानी दिवाली पर खरीदारी के लिए अमर उजाला की ओर से शुभ लाभ महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसके तहत लकी ड्रॉ निकालकर विजेताओं को विशेष उपहार दिए जाते हैं। बीते साल दिवाली का लकी ड्रॉ लॉकडाउन के चलते नहीं निकाला गया। ऐसे में बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने बतौर मुख्य अतिथि खुशियों की लॉटरी निकाली।
विज्ञापन

इसमें दून के तैयब अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव के विजेता बने। बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल कंफर्ट इन में लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तैयब को पहले पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी मिला। जबकि, महोत्सव की दूसरी भाग्यशाली विजेता गीता खंडूरी को वॉशिंग मशीन और तीसरी विजेता आशा को फ्रिज मिला। वहीं, कार्यक्रम में महोत्सव के 58 विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें पांच विजेताओं को मिक्सर ग्राइंडर, 20 विजेताओं को सूप सेट, 20 को प्रेस और 10 को लंच बॉक्स दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि लंबे लॉकडाउन के बाद अमर उजाला ने लोगों को खुश करने का काम किया है। अमर उजाला की ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकारों के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। संकट के समय में लोगों के जीवन में खुशी लाने के लिए अमर उजाला की ओर से सराहनीय कार्य किया गया है। इस मौके पर क्रिकेट क्लब ऑफ देहरादून के संचालक डॉ. जेएस सचान और होटल कंफर्ट इन के मालिक कमलदीप डंग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed