फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tags of animals will have to be removed and left on the road expensive, will have to pay fine

Dehradun News: पशुओं के टैग हटाकर सड़क पर छोड़ना पड़ेगा महंगा, भुगतना होगा जुर्माना

Sun, 09 Apr 2023 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tags of animals will have to be removed and left on the road expensive, will have to pay fine
- नगर निगम के साथ मिलकर पशुपालन विभाग चलाएगा सत्यापन अभियान
विज्ञापन

- कई लोग टैग हटाकर सड़कों पर छोड़ रहे पशु, जो बन रहे हादसों का कारण
हरीश कंडारी
देहरादून। पशुओं के टैग हटाकर सड़कों पर छोड़ना अब पशु मालिकों को महंगा पड़ेगा। नगर निगम और पशुपालन विभाग जल्द ही जनपद में पशुओं के टैग के सत्यापन के लिए अभियान चलाएगा। जिनके पशुुओं से टैग गायब और पशु सड़क पर मिलेंगे, उन पर प्रति पशु दो हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
दून में सड़कों पर घूम रहे पशु परेशानी का सबक बने हुए हैं। शहर के साथ ही शहर के बाहरी हिस्सों में सड़कों पर पशुओं के झुंड खुलेआम घूमते नजर आते हैं। यह पशु न केवल यातायात में बाधक बनते हैं, बल्कि कई बार इनके कारण सड़क हादसे भी हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार ये पशु लोगों को भी घायल कर देते हैं। पहचान से बचने के लिए पशु मालिक इन पशुओं के टैग हटा देते हैं और सड़कों पर छोड़ देते हैं। बिना टैग वाले पशुओं की पहचान करना निगम के लिए भी चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन

इसी समस्या से निपटने के लिए अब नगर निगम और पशुपालन विभाग संयुक्त रूप से पशुओं और टैग के सत्यापन के लिए अभियान शुरू कर रहे हैं। यह टीम पशु मालिकों के घर जाकर टैग और पशु की पहचान करेंगे। साथ ही सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की भी पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्तमान में 1500 निराश्रित पशुओं की देखभाल कर रहा निगम
निराश्रित पशुओं के लिए निगम के पास शंकरपुर में गौ सदन और केदारपुरम में कांजी हाउस है। इन दोनों जगह वर्तमान में 800 पशु हैं। इसके अलावा निगम ने कुछ संस्थाओं से भी अनुबंध किया है। कुल मिलकार वर्तमान में निगम की ओर से 1500 निराश्रित पशुओं की देखभाल की जा रही है।
---
पुलिस के साथ मिलकर चल रहा ऑपरेशन कामधेनु
वर्तमान में नगर निगम और पुलिस मिलकर ऑपरेशन कामधेनु अभियान चला रहे हैं। इसके तहत सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस और गौसदन में रखा जाता है। जबकि कई पशुओं को पकड़कर कड़ी चेतावनी के बाद उनके मालिकों को सौंपा जाता है।

-----
पशुओं के टैग हटाकर सड़कों पर छोड़ने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही नगर निगम के साथ मिलकर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। जिनके पशुओं के टैग गायब मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विद्या सागर कापड़ी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed