फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Document tampering case New Facts Revealed

दस्तावेजों से छेड़छाड़ मामला: 23 साल से चल रहा गड़बड़झाला, 10 पूर्व सब रजिस्ट्रार और 31 लिपिकों पर लटकी तलवार

Fri, 28 Jul 2023 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 28 Jul 2023 06:05 PM IST
सार

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर हैं। मामला सामने आने के बाद कार्यालय का औचक निरीक्षण फिर एसआईटी गठित करने के आदेश और अब उप निबंधक रामदत्त मिश्र का निलंबन इसका प्रमाण है।

विज्ञापन
Dehradun Document tampering case New Facts Revealed
जांच - फोटो : pixabay

विस्तार

सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज गायब करने और छेड़छाड़ के मामले में उप निबंधक रामदत्त मिश्र पर कार्रवाई तो महज शुरुआत है। अभी कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। दस पूर्व सब रजिस्ट्रार और 31 लिपिकों की जांच जारी है। रिपोर्ट आते ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सब रजिस्ट्रार कार्यालय में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर हैं। मामला सामने आने के बाद कार्यालय का औचक निरीक्षण फिर एसआईटी गठित करने के आदेश और अब उप निबंधक रामदत्त मिश्र का निलंबन इसका प्रमाण है।
विज्ञापन


यह मामला पहली बार डीएम सोनिका ने पकड़ा, जब जनसुनवाई कार्यक्रम में आई एक महिला ने दस्तावेज में छेड़छाड़ की शिकायत की। जांच कराई गई तो पता चला कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेज में छेड़छाड़ कर भू-स्वामित्व बदलने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीनों के रिकॉर्ड गायब होने पर सीएम सख्त, उप निबंधक रामदत्त मिश्र निलंबित

उसी समय तीन और मामले सामने आए तो डीएम ने गंभीरता दिखाते हुए एडीएम को जांच सौंप दी। हद तो तब हुई जब पूर्व आईएएस प्रेमलाल के नाम पर भी फर्जीवाड़े की बात सामने आई। उनकी पूरी फाइल ही रिकॉर्ड रूम से गायब कर दी गई थी। इस हाईप्रोफाइल मामले के बाद खुद मुख्यमंत्री धामी एक्शन में आ गए। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को उप निबंधक को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद से देहरादून समेत पूरे जिले की तहसीलों में हड़कंप की स्थिति है।

23 साल से चल रहा गड़बड़झाला
सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में फर्जीवाड़ा नई बात नहीं है। यहां 23 साल से गड़बड़झाला चल रहा है। इसलिए जांच अधिकारी के रडार पर 10 पूर्व सब रजिस्ट्रार भी हैं। इनमें से तीन सेवानिवृत्त हो चुके और एक की मौत हो चुकी है। 31 लिपिकों की भी जांच चल रही है

इन चार मामलों ने उठाया खेल से पर्दा
प्रेमलाल प्रकरण : पूर्व महिला आईएएस प्रेमलाल की ग्राम रैनापुर में 60 बीघा भूमि के दस्तावेज लेकर मक्खन सिंह निवासी नगरिया, पूरनपुर, पीलीभीत सामने आए। जांच में पता चला कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में इनके दस्तावेज ही गायब हैं।

राजकुमारी पद्मावती : करीब 1.65 एकड़ की इस संपत्ति पर इंद्रावती निवासी ग्राम बाल खोवा बोगीविल, जिला डिब्रूगढ़, असम के बेटे संतोष अग्रवाल ने दावा किया। इसके दस्तावेज में भी गड़बड़ी पाई गई।

कुंवर चंद्र बहादुर : मसूरी में इनकी जमीन को मोतीलाल अग्रवाल निवासी खोवा बोगीविला, डिब्रूगढ़, असम को बेचा जाना दर्शाया गया था। इसमें भी फर्जीवाड़ा सामने आया।

स्वरूप कुमारी अवस्थी : जाखन में स्वरूप कुमारी अवस्थी निवासी ईसी रोड, देहरादून ने 2.79 बीघा जमीन मुल्क राज मधोक से 1969 में खरीदी थी। दस्तावेज में मोहल्ला काननूगोयान कांधला के मांगेराम ने इस पर दावा किया। इसमें भी फर्जीवाड़ा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed