{"_id":"5c5a5e95bdec22739b06a1c6","slug":"swine-flu-death-increased-day-by-day-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आठ और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 81 पहुंची मरीजों की संख्या, 17 की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: आठ और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 81 पहुंची मरीजों की संख्या, 17 की हुई मौत
Wed, 06 Feb 2019 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 06 Feb 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
mahant indresh hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में आठ नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। यह सभी मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में अब तक 63 मरीजों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें से 15 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को आठ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती इन मरीजों में छह देहरादून, एक सहारनपुर और एक हरिद्वार का निवासी है। अस्पताल में अब कुल 15 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। वहीं एक मरीज का उपचार मैक्स अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में अब तक कुल 81 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 63 अकेले श्री महंत इंदिरेश अस्पताल भर्ती थे। वहीं, जिले में अब तक 17 स्वाइन फ्लू पीड़ितों की मौत हुई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन