फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swine flu cases cross

Dehradun News: स्वाइन फ्लू के मरीज 500 पार, एक दिन में 22 नए मामले

Wed, 16 Sep 2026 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Swine flu cases cross
उत्तराखंड में 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 506 हो गई है। इसमें से 74 मरीज अब भी सक्रिय है। इनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। एक दिन में 22 नए मरीज सामने आने से परेशानी और अधिक बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए संक्रमण की चेन को ब्रेक करना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक विभाग की ओर से इसके लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन


जहां से भी स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आते हैं टीम वहां पर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। मरीज के संपर्क में आने वालों की भी जांच करवाई जा रही है। इतना ही नहीं मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी इंतजाम पूरे रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed