फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swimming coach tease and harassed girl student

छात्रा से कोच ने की छेड़छाड़, स्कूल प्रबंधन ने 25 लाख में करना चाहा पीड़िता से ‘सौदा’!

Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
swimming coach tease and harassed girl student
marital rape - फोटो : pexels.com

मसूरी रोड स्थित छात्रा के उत्पीड़न के मामले में अब प्रबंधन पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा के परिजनों का आरोप है कि प्रबंधक उनके घर आए और 25 लाख रुपये में मुकदमा खत्म कराने का दबाव बनाया। मामले में उन्होंने एसएसपी को शिकायत की है। इस पर एसएसपी ने स्कूल प्रबंधक को छात्रा से संपर्क न करने की हिदायत दी है। सोमवार को स्कूल प्रबंधक भी एसएसपी से मिले थे। 

गौरतलब है कि पिछले महीने एक स्कूल की छात्रा ने तैराकी कोच (शिक्षक) पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राजपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पीड़ित परिवार ने पिछले दिनों एक पत्रकार वार्ता कर पुलिस पर भी कई आरोप लगाए थे। कहा था कि जानबूझकर आरोपी का नाम किसी को नहीं बताया गया और चुपचाप उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

प्रेम कश्यप ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया

बीते दिनों बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया और इसमें जांच की। इधर, सोमवार को पीड़ित छात्रा के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रबंधक पर आरोप लगाया कि उन्होंने 25 लाख रुपये देने की बात कही है। कहा कि वे यह रकम ले लें और मामले को खत्म करा दें।

इस तरह उनका और ज्यादा उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके साथ ही सोमवार को ही प्रबंधक प्रेम कश्यप भी एसएसपी से मिले थे। इस पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने प्रबंधक को दो टूक कहा कि वे छात्रा के घर नहीं जाएंगे। यदि उन्हें कोई बात करनी है तो वे इसके लिए पत्राचार कर सकते हैं। कड़े शब्दों में हिदायत के बाद दोनों पक्ष कार्यालय से चले गए। इस मामले में प्रेम कश्यप ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed