फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sweeper on strike

बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

Sun, 07 Jun 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Jun 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
sweeper on strike

देहरादून नगर निगम से छह सुपरवाइजरों को हटाने के बाद अन्य सुपरवाइजरों समेत सभी तीन सौ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि बिना संसाधन दिए सुपरवाइजर कैसे 25 लाख रुपये का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने गरीब कर्मचारियों के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य नगर अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने छह सुपरवाइजरों को बर्खास्त कर दिया, जबकि अन्य 52 के वार्ड बदल दिए गए। इससे नाराज सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को आंदोलन की रणनीति तय कर सोमवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के छह सुपरवाइजरों को बर्खास्त करने की कार्रवाई तानाशाही है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में हर दिन कूड़ा उठाने के लिए वाहन नहीं जाता। ऐसे में लोग सुपरवाइजरों को ही धमकाते रहते हैं। ऊपर से नाराज लोगों से रुपये मांगने पर विवाद की स्थिति हो जाती है।


वहीं नगर निगम ने 25 लाख रुपये का लक्ष्य दे रखा है, जो अव्यवहारिक है। कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन के तहत सोमवार से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप कर दी जाएगी। उधर, मुख्य नगर अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि हड़ताल की सूचना उनके पास नहीं है। अगर ऐसा है तो निगम सफाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेगा।

ये हैं कर्मचारियों के सवाल
- छह सुपरवाइजर कार्य से वंचित किए गए हैं, उनको किस आधार पर वंचित किया गया है। बिना कार्यवाही और सूचना के कैसे वंचित किया गया है।

- सुपरवाइजरों को प्रतिमाह लक्ष्य दिया गया है, वो किस आधार पर दिया गया है।

- साठ वार्डों में तैनात सुपरवाइजरों ने वसूली रसीद बुक व पैसे नगर निगम में जमा किए हैं, फिर भी नगर निगम मना कर रहा है।

- तीन माह से किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed