फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swami shivanand told RSS more dangerous than ISIS     

इस संत ने RSS को बताया ISIS से ज्यादा खतरनाक, पीएम मोदी को लिखा खत

Tue, 16 May 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 16 May 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
swami shivanand told RSS more dangerous than ISIS     
Shivanand - फोटो : AmarUjala

राजस्व के लिए खनन को जरूरी बताने के बयान पर मातृसदन ने आरएसएस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज ने आरएसएस की तुलना आईएसआईएस जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से कर डाली।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं को चिट्ठी भेजकर सवाल उठाया है कि क्या राजस्व के लिए गोहत्या से भी प्रतिबंध हटाएंगे। वहीं गंगा में खनन खुलने के विरोध में मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का तप/अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।      
विज्ञापन


स्वामी शिवानंद ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि आरएसएस और भाजपा अपना आदर्श गाय, गंगा और गीता को बताती है, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री बयान जारी करते हैं कि राजस्व के लिए खनन जरूरी है। इस बाबत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को चिट्ठी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट को प्रतिलिपि भेजी गई है। जिसमें कहा गया है कि हरिद्वार से गो तस्करी होती है। उत्तराखंड में गोहत्या पर प्रतिबंध है।

केंद्र की सरकारों में आरएसएस के लोग ही सत्ता चला रहे

swami shivanand told RSS more dangerous than ISIS     
स्वामी शिवानंद - फोटो : AmarUjala

ऐसे राजस्व के लिए खनन को जरूरी बताने वाले आरएसएस और भाजपा सरकार के दिग्गज क्या गोहत्या से प्रतिबंध हटाने की संस्तुति भी करेंगे। स्वामी शिवानंद ने आरएसएस पर तल्ख तेवर दिखाते हुए आरोप लगाया कि आरएसएस देश के लिए आईएसआईएस से भी ज्यादा खतरनाक है।

क्योंकि आईएसआईएस तो आतंक फैलाता है और आरएसएस अंदर घुसकर देश को नुकसान पहुंचाती है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि आरएसएस खुद को राजनीति से अलग रखने का दावा करती है, लेकिन  प्रदेश से लेकर केंद्र की सरकारों में आरएसएस के लोग ही सत्ता चला रहे हैं। स्वामी शिवानंद ने गीता के श्लोक का हवाला देते हुए कहा कि गंगा साक्षात भगवान का स्वरूप है।       

लेकिन ब्रह्मचारी निगानंद ने जिस गंगा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उसी गंगा को भाजपा सरकार खनन माफिया के साथ मिलकर नष्ट कर रही है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार बनारस पहुंचकर कहा था कि मुझे गंगा मैया ने यहां बुलाया है। उनकी सरकार गंगा को तहस नहस कर रही है।

​स्वामी शिवानंद ने पूछा कि हरिद्वार में गंगा को खोदकर पातालगामिनी कर दिया जाएगा तो वह बनारस तक कैसे पहुंचेगी। पत्र में बताया गया कि श्यामपुर और भोगपुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर के दायरे में कई स्टोन क्रशर हैं। इससे गंगा में खनन की विभीषिका का अंदाजा लगाया जा सकता है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed