फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swami shivanand alleged narendra modi and uma bharti

'गंगा ने मोदी को व्यापार करने के लिए नहीं बुलाया'

Tue, 10 Jun 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 10 Jun 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
swami shivanand alleged narendra modi and uma bharti

अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन


लंबे समय से गंगा के संघर्षरत और मातृसदन परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा अभियान मंत्री उमा भारती पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा है कि दोहरे चरित्र वाले लोग गंगा की रक्षा नहीं कर सकते। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि बनारस से हुगली तक नेवीगेशन के रुप में व्यापार शुरू करने के लिए गंगा ने उन्हें नहीं बुलाया था।
विज्ञापन


परमाध्यक्ष ने कहा कि सरकार यदि शोध संस्थान बनाना चाहती है तो रुड़की के बजाए हरिद्वार या ऋषिकेश में बनाना चाहिए।

मंत्री बनने के बाद भूल गईं उमा भारती

swami shivanand alleged narendra modi and uma bharti

आपको बता दें कि गंगा की स्वच्छता और रक्षा के लिए लंबे समय से मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज आंदोलन चला रहे हैं।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जब स्वामी सानंद गंगा पर बनने वाले डैम्स के विरोध में उनके आश्रम में अनशन कर रहे थे तो उमा भारती तीन बार उनसे मिलने आई और अपना लिखित समर्थन दिया।

लेकिन अब मंत्री बनकर कहती है कि वह डैम विरोधी नहीं है। इसे यदि दोहरा चरित्र नहीं कहा जाए तो क्या कहें। ऐसे लोग गंगा का कतई भला नहीं कर सकते।

गंगा पुर्नरुद्धार के नाम पर बिजनेस नहीं

swami shivanand alleged narendra modi and uma bharti

उन्होंने कहा कि 13 मई 2013 को धारीदेवी मंदिर को स्थानांतरित करने के वक्त भी उमा भारती ने विरोध में अनशन किया था। लेकिन आज वह उल्‍टी बयानबाजी कर रही है।

परमाध्यक्ष ने केंद्र सरकार की ओर से बनारस से हुगली तक नेवीगेशन शुरू कराने वाली बात पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या इसलिए कहा थी कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया था कि वह गंगा में व्यापार कराए।

गंगा पुर्नरुद्धार के नाम पर बिजनेस नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

गंगा के नाम पर देश के साथ धोखा

swami shivanand alleged narendra modi and uma bharti

स्वामी शिवानंद ने कहा कि गंगा को लेकर यदि कोई शोध संस्थान बनाना है तो वह रुड़की में नहीं बल्कि हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा के किनारे बने और वैज्ञानिक शोध कर सकें।

टैक्नोक्रेट्स (इंजीनियर्स) गंगा का भला नहीं कर सकते। वैज्ञानिक गंगा किनारे ही सालों तक रहकर लाभ हानि का सर्वांगीण अध्ययन करें।

उन्होंने कहा कि यदि ठीक तरह से काम नहीं किया गया तो यह गंगा के नाम पर देश के साथ धोखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed