फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami Ramdev hoisted flag in haridwar, said Patanjali ready to pull out Chinese companies from IPL

स्वामी रामदेव ने फहराया झंडा, कहा - आईपीएल से चाइनीज कंपनियों को बाहर करने के लिए पतंजलि तैयार

Sat, 15 Aug 2020 03:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Aug 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Swami Ramdev hoisted flag in haridwar, said Patanjali ready to pull out Chinese companies from IPL
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला (file photo)

हरिद्वार में आज 74वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां पतंजलि योग पीठ में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि लोकल को ग्लोबल बनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

विज्ञापन


देश भर से मांग उठ रही है कि आईपीएल से चीन और चाइनीज कंपनियों का कब्जा हटना चाहिए। हालांकि देश में टाटा-बिरला जैसी बड़ी कंपनियां हैं। अगर यह कंपनियां अपना हाथ खींच लेती हैं तो पतंजलि देश का साथ देने को तैयार है।

विज्ञापन

कोरोनिल का कोई साइड इफेक्ट नहीं

कोरोना की वैक्सीन बनाए जाने के दावे को लेकर रामदेव ने कहा कि यदि एलोपैथ में वैक्सीन बनती है और कोई ये दावा करता है कि जीवन भर व्यक्ति की इम्यूनिटी बढ़ा देगी तो यह धोखा है।

रामदेव ने दावा किया कि हमने जो कोरोनिल दवा बनाई है। उसका परिणाम बहुत अच्छा है। उसके प्रयोग से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति तीन से पांच दिन के अंदर निगेटिव आ रहे हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

एलोपैथ में बनाई गई वैक्सीन के लिए दावा किया जा रहा है कि उसका साइड इफेक्ट तीन या चार साल बाद पता चलेगा। लेकिन जो लोग योग और आयुर्वेद का प्रयोग करेंगे, उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed