फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami Kailashanand Brahmachari angry on Bigg Boss appealed for ban show

बिग बॉस को लेकर भड़के स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, की शो के प्रसारण पर रोक लगाने की अपील

Thu, 31 Oct 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Swami Kailashanand Brahmachari angry on Bigg Boss appealed for ban show
बिग बॉस - फोटो : फाइल फोटो

श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति को आघात पहुंचा रहे बिग बॉस जैसे शो पर सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिए। अश्लीलता परोस रहे बिग बॉस शो से भारतीय संस्कृति को आघात पहुंच रहा है।

विज्ञापन


शो में शामिल कलाकारों द्वारा की जा रही हरकतों से पूरी दुनिया में भारतीय सभ्यता व संस्कृति के बारे में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन बिग बॉस टीवी शो में जिस प्रकार नारी की गरिमा को गिराया जा रहा है वह किसी भी दृष्टि से सही नहीं है।
विज्ञापन


अश्लीलता परोसने वाले इस प्रकार के शो से युवाओं पर भी गलत असर होता है। उन्होंने कहा कि कलाकार लगातार जीतने की होड़ में एक दूसरे पर गलत तरीके से आरोप लगा रहे हैं। परिवारों में भी इसका असर गलत प्रचारित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पारिवारिक महिलाएं इस शो को ना देखें। क्योंकि शो में मात्र अपशब्द, गाली गलौच व अश्लीलता ही दिखाई जा रही है। उन्होंने शो के निर्माता निर्देशक से भी अपील करते हुए कहा कि मनोरंजन साफ सुथरा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed