फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swachh Survekshan 2022: Dehradun got 69th rank

Swachh Survekshan 2022: देहरादून को 69वीं रैंक, 13 अंकों की लगाई छलांग, अगले साल टॉप 50 में लाने का लक्ष्य

Sun, 02 Oct 2022 05:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Oct 2022 05:47 PM IST
सार

मेयर सुनील उनियाल गामा ने सीएम से मिलकर उन्हें बधाई दी है। साथ ही नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अफसरों, कर्मियों के साथ ही शहरवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम देहरादून का प्रदर्शन साल दर साल सुधर रहा है।

विज्ञापन
Swachh Survekshan 2022: Dehradun got 69th rank
देहरादून - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम जारी हो गए हैं। उत्तराखंड के निकायों ने अबकी पिछली बार की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन किया है। देहरादून नगर निगम को 69वीं रैंक मिली। साथ ही पूरे प्रदेश में भी दून नगर निगम अव्वल रहा। वर्ष 2021 में देहरादून की देशभर में 82वीं रैंक थी। अबकी 13 अंकों की छलांग लगाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


Swachh Survekshan 2022: उत्तराखंड को मिला स्वच्छता का पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन


मेयर सुनील उनियाल गामा ने सीएम से मिलकर उन्हें बधाई दी है। साथ ही नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अफसरों, कर्मियों के साथ ही शहरवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम देहरादून का प्रदर्शन साल दर साल सुधर रहा है। बेहद सीमित संसाधनों के बाद भी निगम ने पिछली बार की तुलना में 13 अंकों की छलांग लगाई है। उत्तराखंड के शहरों में नगर निगम प्रथम स्थान पर है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उनका लक्ष्य अबकी नगर निगम को टॉप 50 में लाना था, लेकिन इसमें चूक गए हैं। अगली बार इसको धरातल पर उतारा जाएगा। बताया कि यह न केवल नगर निगम का प्रयास है, बल्कि निगम की इस उपलब्धि में आम लोगों की भी बराबरी की भागीदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गारवेज फ्री सिटी में मिले थ्री स्टार 
हिमालयी राज्यों में गारवेज फ्री सिटी में देहरादून नगर निगम एकमात्र शहर देशभर में रहा। देहरादून नगर निगम के नाम एक और उपलब्धि और जुड़ गई है। पूरे हिमालयी राज्यों में केवल दून शहर ही ऐसा है, जो देशभर के गारवेज सिटी शहरों में शामिल हुआ है। देहरादून को इसमें तीन स्टार मिले हैं। 


2019 में 384वां, 2022 में 69वां स्थान 
वर्ष 2019 से देहरादून नगर निगम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। 2019 में देहरादून नगर निगम को देशभर में 384वां स्थान मिला था, जबकि वर्ष 2020 में 124वां, 2021 में 84वां और वर्ष 2022में 69वां स्थान प्राप्त हुआ है। 

अगले साल टॉप 50 में लाने का लक्ष्य 
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उनका लक्ष्य इसी साल देहरादून को टॉप 50 में लाने का लक्ष्य था, लेकिन सफलता नहीं मिली। जो कमियां रह गईं, उन्हें दूर किया जाएगा। अगले वर्ष देहरादून नगर निगम को टॉप 50 में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed