{"_id":"63385f3a392ee712012a5b94","slug":"swachh-survekshan-2022-uttarakhand-six-nagar-nigam-got-award-today-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swachh Survekshan 2022: उत्तराखंड को मिला स्वच्छता का पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swachh Survekshan 2022: उत्तराखंड को मिला स्वच्छता का पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया प्रशस्ति पत्र
Sat, 01 Oct 2022 09:21 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:21 PM IST
सार
शनिवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता में बेहतर कार्य करने वाले निकायों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड को मिला स्वच्छता का पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी की अमृत महोत्सव के तहत हुए स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में 100 से कम निकाय वाले राज्यों में उत्तराखंड को टॉप-3 में स्थान आने पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यह सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा राज्य के हरिद्वार, लंढौर कैंट, डोईवाला, नरेंद्रनगर और रामनगर शहर का चयन स्वच्छ भारत मिशन में होने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता में बेहतर कार्य करने वाले निकायों को सम्मानित किया। शहरी विकास मंत्री डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित शहरों का आकलन ओडीएफ, कचरा मुक्त फ्री सिटी स्टार रेटिंग, साल भर में किए गए डॉक्यूमेंटेशन, स्वच्छता विशेषज्ञों के आकलन व नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गंगा नदी के समीपवर्ती 62 निकायों में नगर निगम हरिद्वार ने पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पहले बनारस को प्रथम स्थान मिला था। स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर के लगभग 18 राज्य व केंद्र शासित में 100 से कम निकायों की संख्या में उत्तराखंड ने टॉप-3 में जगह बनाई है। कड़े मुकाबले के बीच उत्तराखंड के पांच निकाय अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, शहरी राज्य मंत्री कौशल किशोर भी मौजूद थे।
विज्ञापन