फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swachh survekshan 2020: Roorkee nagar nigam on 4th rank in india in citizen feedback

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: सिटीजन फीडबैक में रुड़की का डंका, देश में चौथे नंबर पर पहुंचा

Thu, 30 Jan 2020 01:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jan 2020 01:36 PM IST
सार

  • स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के फीडबैक में नगर निगम ने लगाई छलांग
  • सोशल मीडिया पर देश में चौथा नंबर, वोटिंग के लिए बचे दो दिन

विज्ञापन
swachh survekshan 2020: Roorkee nagar nigam on 4th rank in india in citizen feedback
नगर निगम रुड़की - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक में रुड़की नगर निगम का देशभर में डंका बज रहा है। देशभर के करीब 4000 शहरों के बीच चल रहे कड़े मुकाबले में रुड़की की जनता के दम पर शहर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। मंगलवार की शाम तक रुड़की शहर वोटिंग के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा था।

विज्ञापन


चार जनवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 शुरू हो चुका है। 31 जनवरी तक जनता फीडबैक दे सकती है। यहां के लोग अपने शहर को इस बार भी प्रदेश में नंबर वन लाने के लिए लगातार वोटिंग कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि रुड़की शहर फीडबैक में प्रदेश में पहले नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी रुड़की नगर निगम को चौथी बार सिरमौर बनाने के लिए दिनरात जुटे हैं और लोगों से भी लगातार वोटिंग करने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार तक स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक में रुड़की नगर निगम देशभर के सभी शहरों को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में भी रुड़की नगर निगम चौथे स्थान पर है। बता दें कि पिछली बार रुड़की नगर निगम को प्रदेश में पहली रैंक मिली थी। इस बार भी रुड़की शहर प्रदेश में फीडबैक में पहले नंबर पर पहुंच चुका है।

अभी नगर निगम को वोटिंग करने के लिए दो दिन का समय और बचा है। नगर निगम के अधिकारी इन दो दिनों में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने के लिए शहरवासियों से अपील कर रहे हैं। साथ ही कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से वोटिंग करवा रहे हैं।

मंगलवार शाम तक रुड़की नगर निगम स्वच्छ फीडबैक सर्वेक्षण में देश में चौथे नंबर पर आ गया था। अभी 31 जनवरी तक वोटिंग होनी है। उम्मीद है कि इस बार भी रुड़की प्रदेश में सिरमौर बनकर चौका लगाएगा।
-चंद्राकांत भट्ट, एसएनए, नगर निगम, रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed