फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspicious person caught in Kedarnath Dham Edged Weapons and Toy Guns Recovered Uttarakhand news

Kedarnath: टेंटों की जांच के दौरान धाम में पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति, धारदार हथियार और खिलौना बंदूकें बरामद

Thu, 07 May 2026 01:00 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 07 May 2026 01:00 PM IST
सार

सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ धाम में चल रहे सघन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
Suspicious person caught in Kedarnath Dham Edged Weapons and Toy Guns Recovered Uttarakhand news
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद की गई है। पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रायबरेली का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को केदारनाथ धाम में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस टीम ने टेंटों की जांच के दौरान उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद की हैं।
विज्ञापन


सीओ केदारनाथ नितिन लोहनी ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रायबरेली का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने उसके परिजनों से भी संपर्क किया है और मामले में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी जल्द आ सकते है टिहरी दौरे पर, झील किनारे कोटीकॉलोनी में बड़ी जनसभा कराने की तैयारी

पुलिस ने उस टेंट संचालक के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई शुरू की है, जिसने बिना वैध पहचान पत्र के व्यक्ति को ठहराया था। रुद्रप्रयाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed