फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly Winter session will be held in Dehradun or Gairsain decision will be taken 31st october Uttarakhand

उत्तराखंड: गर्मियों में गैरसैंण की अनदेखी, अब ठंड में सत्र बुला रही सरकार, स्पीकर के बयान के बाद गरमाई सियासत

Sat, 29 Oct 2022 03:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 03:11 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का चतुराईपूर्ण कूटनीतिक बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि शीतकालीन सत्र गैरसैंण में हो या देहरादून में, इसके लिए सर्व पक्षीय बैठक बुलाएंगे। उन्होंने सरकार की मंसा पर सवाल उठाते हुए कहा यह महज खानापूर्ति की जा रही है। 

विज्ञापन
Assembly Winter session will be held in Dehradun or Gairsain decision will be taken 31st october Uttarakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में होगा या गैरसैंण में इस पर 31 को होनी वाली सर्वदलीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा। लेकिन, इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर गैरसैंण की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि गर्मियों में जब वहां ग्रीष्मकालीन सत्र आयोजित किया जा सकता था, तब सरकार ने चारधाम यात्रा का बहाना बनाकर इसे देहरादून में आयोजित करा दिया। अब सर्दियों में जब वहां बेहद ठंड और बर्फ पड़ती है, तब सरकार गैरसैंण में शीतकालीन सत्र करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वाहवाही लूटने का प्रयास है।
विज्ञापन


वहां चतुर्थश्रेणी कर्मियों व पुलिस कर्मियों के रहने के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे में ठंड में वहां सत्र बुलाकर उन्हें प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। सरकार को यदि गैरसैंण में सत्र कराना ही है तो पहले वहां व्यवस्थाएं जुटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में सत्र के नाम पर खानापूर्ति करने के बजाए सरकार को देहरादून में ही आगामी सत्र बुलाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करे सरकार 
पीसीसी अध्यक्ष माहरा ने कहा कि सरकार में अगर इच्छाशक्ति है तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करे। गैरसैंण पर्वतीय राज्य की अवधारणा से मेल खाता है। राज्य निर्माण आंदोलन भी गैरसैंण को केंद्र में रखकर लड़ा गया था। देहरादून में राजधानी होने से पहाड़ को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। 

राजधानी गैरसैंण के लिए कब बुलाएंगे सर्वदलीय बैठक : हरीश रावत 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का चतुराईपूर्ण कूटनीतिक बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि शीतकालीन सत्र गैरसैंण में हो या देहरादून में, इसके लिए सर्व पक्षीय बैठक बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी को भी बताना चाहिए कि राजधानी गैरसैंण कब स्थानांतरित करेंगे, इसके लिए कब सर्वदलीय बैठक बुला रहे हैं। यह जानने की उत्तराखंड को उत्सुकता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed