{"_id":"598dba274f1c1b25608b4593","slug":"suspected-foreign-citizen-caught-in-badrinath-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से बदरीनाथ में रह रहा संदिग्ध विदेशी नागरिक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से बदरीनाथ में रह रहा संदिग्ध विदेशी नागरिक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले छह महीनों से बदरीनाथ धाम में रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद नागरिक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
खुफिया विभाग ने बृहस्पतिवार को विदेशी नागरिक हंस मैक्स लिंडामैन को बदरीनाथ में गिरफ्तार किया था।
तबियत बिगड़ने पर एसडीआरएफ की टीम ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ में भर्ती कराया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर विदेशी नागरिक को बदरीनाथ थाने में लाया गया। पुलिस के कई बार पूछताछ करने पर लिंडामैन अपने नाम के अलावा न तो अपने पिता का नाम बता पाया और न ही अपने देश का नाम।
विज्ञापन
उसके पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं मिला। थानाध्यक्ष दीपक रावत के मुताबिक लिंडामैन ने पूछताछ में बताया कि पासपोर्ट की अवधि काफी समय पहले समाप्त हो गई थी। इस वक्त उसके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है।
विज्ञापन
भारत का पासपोर्ट नहीं मिलने पर थाना पुलिस ने लिंडामैंन के विरुद्ध विदेशी अधिनियम एवं पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने लिंडामैंन को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया।