फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspected Fever Killed Four More Patient in Bhagwanpur Roorkee

रुड़की: भगवानपुर में संदिग्ध बुखार से महिला समेत चार की मौत, अब तक 16 की जा चुकी जान

Sat, 05 Oct 2019 08:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 05 Oct 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Suspected Fever Killed Four More Patient in Bhagwanpur Roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में संदिग्ध बुखार से पीड़ित महिला समेत चार और लोगों की मौत हो गई। बुखार से लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत है जबकि कई लोग अब भी बुखार की चपेट में है। उनका रुड़की स्थित सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं, क्षेत्र में संदिग्ध बुखार से अब तक करीब 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र के गांव छापुर और सिंकदरपुर भैंसवाल में बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। चार दिन पूर्व सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों का हाल जाना था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार दिए जाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में बुखार से एक महिला समेत चार और लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


छापुर निवासी 50 वर्षीय मुस्तकीमा पत्नी यूनुस पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। उन्हें परिजनों ने देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां देर रात उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, गांव सिकंदरपुर भैंसवाल में 48 वर्षीय सुखराम और खुर्शीद भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा था। देर रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, औद्योगिक क्षेत्र में किराये पर रहने वाले बुखार से पीड़ित संतराम की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। छापुर, सिंकदरपुर गांव में कई लोग अब भी बुखार से पीड़ित हैं। उधर, सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि मेरे संज्ञान में दो लोगों की मौत का मामला आया है। शनिवार को टीम गांव भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। टीम को मौत के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। 

बुखार के चपेट में आए डॉक्टर और सफाई नायक 

ग्रामीणों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर भी संदिग्ध बुखार की चपेट में आ गए हैं। वहीं, सफाई नायक को भी बुखार की शिकायत पर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी के डेंटल सर्जन और सफाई नायक के बुखार की चपेट में आने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में संदिग्ध बुखार से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

भगवानपुर क्षेत्र के छापुर, सिरचंदी और सिकंदरपुर में बुखार का कहर अभी कम नहीं हुआ था कि सीएचसी के डेंटल सर्जन डॉ. दीपिका को भी बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। बुखार की शिकायत होने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, सफाई नायक अंकुर कुमार को भी बुखार की शिकायत पर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां उपचार के बाद उन्हें कुछ दिन के आराम के लिए घर भेज दिया गया है।

वहीं, ग्राम छापुर निवासी अक्षय कुमार भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित है। शुक्रवार को अक्षय को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। छापुर गांव में बुखार के रोजाना नए मामले सामने आने से ग्रामीणों में दहशत है। बता दें कि छापुर में अब तक संदिग्ध बुखार से एक दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोह ने बताया कि बुखार के मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed