{"_id":"57801ef94f1c1be42f7fb6cd","slug":"suspected-dengue-patient-died-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: डेंगू के संदिग्ध मरीज की मौत, भाई में भी लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: डेंगू के संदिग्ध मरीज की मौत, भाई में भी लक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : file photo
प्रदेश में डेंगू के एक संदिग्ध मरीज की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि युवक में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक के भाई में भी डेंगू के लक्षण हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पथरीबाग निवासी 34 वर्षीय युवक को बीती 28 जून को तेज बुखार की शिकायत पर मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेंगू के लक्षण मिलने के बाद उसका रैपिड टेस्ट हुआ, लेकिन स्थिति साफ नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एक जुलाई को परिजनों ने उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां छह जुलाई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से पहले एक जुलाई को उसका एलाइजा टेस्ट भी किया गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने भी ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि युवक के भाई में अगर डेंगू के लक्षण हैं तो उसका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Published By: Vivek Singh