फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspected death of women in nepal.

बेटी की मौत का सच पता लगाने को जलती चिता से खींची लाश

Wed, 02 Mar 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बैतड़ी-झूलाघाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, बैतड़ी-झूलाघाट (पिथौरागढ़) Updated Wed, 02 Mar 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
suspected death of women in nepal.

नेपाल के बैतड़ी जिला अंतर्गत गिरेगाड़ा वार्ड नंबर पांच में एक विवाहिता की हत्या के मामले में उसके पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मायके वालों ने जलती चिता से लाश को खींच लिया और पोस्टमार्टम के लिए बैतड़ी जिला मुख्यालय पहुंचा दिया। इस सनसनीखेज घटनाक्रम की यहां बड़ी चर्चा है।

गिरेगाड़ा गांव में गुनी चंद (22) पत्नी धनी चंद की रविवार को आकस्मिक मौत हो गई। ससुरालवालों ने महिला के मायके जैबलकटिया गांव में उसके परिजनों को यह सूचना दे दी कि गुनी चंद ने आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन

चिता से लाश खींची और पुलिस को सूचना दी

suspected death of women in nepal.

सूचना मिलते ही मृतका के पिता गोपी चंद और अन्य लोग गिरेगाड़ा गांव पहुंच गए। तब तक गुनी चंद के शव को चिता में रखकर आग लगा दी गई थी।

मृतका के पिता गोपी चंद तथा अन्य लोगों ने चिता से लाश खींच ली और पुलिस को सूचना दे दी। नेपाल पुलिस के प्रहरी निरीक्षक लक्ष्मण शाही ने बताया कि गोपी चंद ने मृतका के पति धनी चंद, ससुर जय चंद और सास जानकी चंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है।

इसी आधार पर मंगलवार देर शाम तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गुनी चंद के सिर और मुंह पर चोट के गंभीर निशान मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed