देहरादूनः पासिंग आउट परेड से पहले IMA में पकड़ा गया संदिग्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) से पहले खुफिया विभाग की स्पेशल ब्रांच ने एक संदिग्ध को पकड़ा है।
संदिग्ध के पास से फर्जी आई कार्ड और सिडकुल स्थित मल्टी नेशनल कंपनी का आई कार्ड मिला है। वह नाम और पहचान बदलकर दून में रह रहा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आईएमए में शनिवार को पासिंग आउट परेड होनी है। इसको लेकर आजकल तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एकेडमी के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। पूरे इलाके में खुफिया विभाग स्पेशल ब्रांच के जवान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
ई कार्ड के आधार पर उसने बैंक में खाता भी
सोमवार को चेकिंग के दौरान परिसर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पूछताछ करने पर वह सपकपा गया और पुलिस को बरगलाने का प्रयास करने लगा। तलाशी में उसके पास से हरिद्वार स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी का आई कार्ड मिला।
इसी आई कार्ड के आधार पर उसने बैंक में खाता भी खुलवाया है। उसके पास से एक अन्य फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ, जिसमें उसका नाम संदीप कुमार पुत्र श्रीराम दर्ज है। उसकी पहचान मोमिन पुत्र लियाकत के रूप में की गई। सामान्य पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसओ प्रेमनगर यशपाल बिष्ट ने बताया कि संदिग्ध को कैंट पुलिस को सौंप दिया गया है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। कैंट पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।