फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sushma Swaraj passed away This promise remained unfulfilled

स्मृति शेषः अधूरा रह गया सबकी प्यारी और ओजस्वी नेता सुषमा स्वराज का ये वादा

Wed, 07 Aug 2019 03:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Aug 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj passed away This promise remained unfulfilled
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दून के मित्तल परिवार से गहरा रिश्ता था। सुषमा स्वराज के निधन से मित्तल परिवार गमगीन है। मित्तल परिवार के अनुसार सुषमा स्वराज ने जल्द देहरादून आने का वादा किया था, लेकिन अब यह वादा कभी पूरा नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन


भाजपा नेता पुनीत मित्तल बताते हैं कि छह महीने पहले ही दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात हुई थी। सुषमा दीदी ने कहा था कि पुनीत जल्द देहरादून आऊंगी। लेकिन आज उनके निधन की सूचना मिली, अब दीदी कभी उत्तराखंड नहीं आ पाएंगी। ये कहते कहते उनका गला रुंध आया।

विज्ञापन

वो पल आज भी यादगार

पुनीत कहते हैं मुझे आज भी याद है, 1996 में जब मैं पहली बार पिता नरेंद्र स्वरुप मित्तल के साथ दिल्ली स्थित कार्यालय में तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज से मिला था। मेरे लिए वो पल आज भी यादगार है। मेरी उम्र उस समय 25 वर्ष थी।

सुषमा दीदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव था। वह जब भी उत्तराखंड आतीं तो हम उनसे मिलने जरूर जाते थे। पिताजी के साथ मुझे भी उनके साथ वक्त गुजारने का मौका मिला। उन्हें हम प्यार से दीदी एक पुकारते थे। वर्ष 2011 में जब वह पार्टी के कार्यक्रम के लिए आईं थीं तो मुझे उनका सारथी बनने का अवसर मिला।

मैं अपनी कार से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लेकर गया। मित्तल बताते हैं कि सुषमा दीदी आखिरी बार मई 2015 में दून आईं थीं। उन्होंने बन्नू स्कूल मैदान और रेस कोर्स में जनसभा को संबोधित किया था। वह उत्तराखंड के लोगों से विशेष लगाव रखती थीं और उनकी हर संभव मदद करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed