{"_id":"9a1956a776a7e530488006a0037f033e","slug":"sushma-swaraj-election-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गढ़वाली' के नाम से जाना जाएगा एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गढ़वाली' के नाम से जाना जाएगा एम्स
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 01 May 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुषमा स्वराज ने ऋषिकेश में कहा कि एनडीए सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश शाखा का नामकरण पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने गायब किया गढ़वाली के नाम का शिलालेख
मगर, कांग्रेस ने संस्थान से गढ़वाली के नाम का शिलालेख ही गायब कर दिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो एम्स उत्तराखंड के गौरव ‘गढ़वाली’ के नाम से ही जाना जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को नगर के मुखर्जी चौक पर आयोजित चुनावी सभा में भाजपा नेत्री ने कहा कि 16वीं लोकसभा का चुनाव निराशा और हताशा की गर्त में घिरे देश को उबारने का चुनाव है।
विज्ञापन
उन्होंने देश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
कहा कि कांग्रेस ने दस साल में महंगाई, भ्रष्टाचार, घोटाले, किसानों से अत्याचार, बंद कारोबार, मंद व्यापार, युवा बेरोजगार, महिलाओं से दुराचार, लोकतांत्रिक संस्थाओं से दुर्व्यवहार और पाकिस्तानी सैनिकों का सीमा पर अत्याचार, इसके अलावा कुछ भी नहीं दिया।
कहा कि उत्तराखंड आपदा की मार झेल रहा है, मगर प्रदेश सरकार को इससे कोई वास्ता नहीं। स्वराज ने कहा कि देश की स्थिति को बदलने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना ही होगा।
निशंक को भारी मतों से जिताने की अपील
उन्होंने लोकसभा सीट पर रमेश पोखरियाल निशंक को भारी मतों से जिताने की अपील की। भरोसा दिलाया कि घोषणापत्र में किए हर वादे को पूरी निष्टा से निभाया जाएगा।
मौके पर हरिद्वार लोकसभा सीट प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी प्रत्याशी महारानी राज लक्ष्मी, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा की सदस्यता दिलाई
कार्यक्रम में विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार की शपथ ली।
अंतिम क्षणों में पहुंचे प्रत्याशी
ऋषिकेश के मुखर्जी चौक पर भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की जनसभा में हरिद्वार लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक काफी विलंब से पहुंचे।
जब तक निशंक मौके पर पहुंचे सुषमा अपना भाषण समाप्त कर चुकी थी। चौक पर करीब चार बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट चुकी थी। सुषमा स्वराज उत्तराकाशी के दौरे से करीब 5:30 बजे सभास्थल पर पहुंची।
इसके बाद स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सभा को संबोधित किया। शाम करीब छह बजे डायस पर पहुंची स्वराज ने लगभग तीस मिनट भाषण दिया।
उनका भाषण समाप्त होने के कुछ देर बाद निशंक के भी सभास्थल पर पहुंचने की सूचना मिली, लिहाजा भाजपा नेत्री को कुछ देर मौके पर ही उनका इंतजार करना पड़ा।
आनन-फानन में पहुंचे निशंक ने उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभा समाप्त हो गई।