फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Solar Eclipse 2020: Surya Grahan Sutak Will Start from 20th June Night

Surya Grahan 2020: 20 जून की रात इस समय से लगेगा सूतक काल, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

Fri, 19 Jun 2020 06:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Jun 2020 06:04 PM IST
सार

  • शनिवार रात 10 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगा सूतक, पूजा-पाठ करना रहेगा वर्जित  
  • रविवार सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगा सूर्य ग्रहण काल  

विज्ञापन
Solar Eclipse 2020: Surya Grahan Sutak Will Start from 20th June Night
सूर्य ग्रहण 2020

विस्तार

21 जून को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल एक दिन पहले शनिवार की रात से लगेगा। सूर्यग्रहण स्पर्श से 12 घंटे पहले यानी रात 10 बजकर 22 मिनट पर सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और कोई शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन


श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर (गढ़ी कैंट) के महंत कृष्ण गिरि महाराज ने कहा कि इस सूर्य ग्रहण पर चंद्रमा सूर्य के करीब 99 फीसदी भाग को ढक लेगा। इससे दोपहर को अंधेरा छा जाएगा। सूतक शनिवार रात 10 बजकर 22 मिनट से शुरू होगा। यह काल शुभ नहीं माना जाता। इस दौरान पूजा-पाठ व धार्मिक गतिविधियों को निषेध माना जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार रात से बंद रहेगा बदरीनाथ मंदिर
बदरीनाथ धाम  सहित अन्य मंदिर सूर्य ग्रहण के चलते शनिवार रात 10 बजे से बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिर में लगने वाला भोग, पूजा सब बंद रहेगी। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। लेकिन उसका सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। जिसे सूड़ामणी ग्रहण भी कहते हैं। सूतक शनिवार रात 10 बजकर 25 मिनट से शुरू हो जाएगा और रविवार दोपहर एक बजकर 53 मिनट तक रेगा। 21 जून को दोपहर दो बजे के बाद ही मंदिर परिसर में साफ सफाई के बाद ही पूजा अर्चना होगी।

योग दिवस पर कोरोनाकाल व ग्रहण का असर  

रविवार सुबह 10 बजकर 24 मिनट से सूर्य ग्रहण काल शुरू होगा, जो दोपहर 01 बजकर 48 मिनट बजे तक रहेगा। इसी समय सूतक काल भी समाप्त होगा।   

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व सूर्य ग्रहण एक साथ पड़ रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते पहले ही योग की कक्षाएं प्रभावित चल रही हैं। अब सूर्य ग्रहण के कारण योग दिवस पर भी असर पड़ेगा।

माना जा रहा है कि सुबह से दोपहर तक ग्रहण होने के कारण योग कार्यक्रम भी कम जगह ही होंगे। हालांकि, योगाचार्य विपिन जोशी व अन्य चुनिंदा लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये योग कराएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed