फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   survivor man shooting in uttarakhand.

उत्तराखंड के जंगलों में रह रहा 'सरवाइवर मैन'

Sun, 22 Mar 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Mar 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
survivor man shooting in uttarakhand.

डिस्कवरी पर आने वाले दुनिया के लोकप्रिय शो सरवाइवर मैन में उत्तराखंड की वादियां दिखाई देंगी।

विज्ञापन


अपने शो में सरवाइर मैन यह भी बताएगा कि उत्तराखंड में शेर और हाथियों के बीच अस्तित्व को किस तरह से बचाए रखा जा सकता है।

रविवार को सरवाइवर मैन लेस स्ट्राउड सात दिन का की शूटिंग पूरी कर संरक्षित वन क्षेत्र से बाहर भी आ जाएगा। माना जा रहा है कि पांच माह के अंदर-अंदर लेस स्ट्राउड का यह एपीसोड दिखाया भी जाने लगेगा।

कनाडा, अमेरिका सहित यूरोप और अन्य कई स्थानों पर अधिकतम टीआरपी वाले इस प्रोग्राम में अब उत्तराखंड का जिम कार्बेट पार्क भी झलकेगा। सरवाइवर मैन अभी तक अलास्का और अन्य दुर्गम स्थानों पर सात दिन तक बिना खाना, पानी आदि के सुरक्षित रहने का प्रदर्शन कर चुका है।

विज्ञापन

सात दिन विषम परिस्थितियों में रहा स्ट्राउट

survivor man shooting in uttarakhand.

अब बारी जंगली जानवरों से भरे पर्वतीय क्षेत्र की है। सूत्रों के मुताबिक पहले यह शूटिंग नेपाल में होने जा रही थी। बाद में इसके लिए सिक्किम तय किया गया।

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान के आग्रह पर इस शूटिंग के लिए रामनगर में जिम कार्बेट नेशनल पार्क चुना गया। इसके लिए सरवाइवर मैन ने वन विभाग और नेहरु पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षण भी हासिल किया।

लेस स्ट्राउड के इस लोकप्रिय धारावाहिक की खास बात यह रही है कि इसमें स्ट्राउड बिना किसी मदद के सात दिन तक बेहद विषम परिस्थितियों में रहता है। इस दौरान स्थानीय ज्ञान और संसाधनों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखता है।

स्ट्राउड के इस एपिसोड की शूटिंग से जुड़े ग्रीन प्यूपिल के रूपेश के मुताबिक 17 मार्च को यह शूटिंग शूरू हो गई थी। मतलब यह भी कि दिन स्ट्राउड अकेले ही इस दिन जंगल में उतर गया था। अब 22 मार्च को स्ट्राउड जंगल से बाहर निकल रहा है।

लैंडस्केप शूटिंग के लिए ड्रोन का किया इस्तेमाल

survivor man shooting in uttarakhand.

रूपेश के मुताबिक इन सात दिनों में स्ट्राउड लगातार दूर बैठी पांच लोगों की बैक अप टीम के भी संपर्क में रहा। इसके साथ ही लैंडस्केप शूटिंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया।

कार्बेट में रात के समय में रहना प्रतिबंधित होने केकारण सरवाइवर मैन रामनगर केपार्क से सटे संरक्षित क्षेत्र में रहा। इस सात दिनों में अपने बलबूते उसने रात बिताई।

पर महत्वपूर्ण यह भी है कि इस एपिसोड से जिम कार्बेट पार्क की टीआरपी जरूर बढ़ जाएगी। रूपेश के मुताबिक जिम कार्बेट पार्क को अभी तक पिकनिक स्पाट केरूप में ही लिया जाता है।

स्ट्राउड के इस एपिसोड में विश्व समुदाय को यह भी पता लगेगा कि जिम कार्बेट पार्क में बाघों और हाथियों के झुंड भी है।  यह पूरा धारावाहिक एक बार नहीं, कई-कई बार यूरोप, अमेरिका सहित अन्य देशों में दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed