फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Survey of India will prepare geodetic research data from Gomukh to Gangasagar

सर्वे आफ इंडिया तैयार करेगा गोमुख से गंगासागर तक गंगा नदी का जियोडेटिक रिसर्च डाटा 

Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Survey of India will prepare geodetic research data from Gomukh to Gangasagar
गौमुख - फोटो : फाइल फोटो

राष्ट्रीय नदी गंगा को निर्मल व अविरल बनाने को लेकर नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा के तहत गोमुख से लेकर गंगासागर तक जियोडेटिक रिसर्च डाटा तैयार किया जाएगा। जियोडेटिक रिसर्च डाटा तैयार करने व अध्ययन करने की जिम्मेदारी सर्वे आफ इंडिया की जियोडेटिक रिसर्च शाखा के वैज्ञानिकों को सौंपी गई।

विज्ञापन


अध्ययन को लेकर नमामि गंगे परियोजना के तहत 86 करोड़ का बजट भी जारी किया है। यह जानकारी सर्वे आफ इंडिया के जियोडेटिक रिसर्च शाखा के निदेशक एसके सिंह ने सेमिनार में संबोधित करते हुए दी। 
विज्ञापन


निदेशक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जियोडेटिक रिसर्च डाटा तैयार करते समय गोमुख से लेकर गंगासागर तक नदी के किनारों की आबादी को चिन्हित करने के साथ ही प्रदूषण के कारणों का भी अध्ययन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान गोमुख से लेकर गंगासागर तक नदी के उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा जहां नदी सबसे अधिक प्रदूषित है। इसके कारणों का भी अध्ययन किया जाएगा। इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम नदी के जल का अध्ययन करने के साथ ही जीआईएस डाटा भी तैयार किया जाएगा।

जियोडेटिक रिसर्च डाटा व जीआईएस डाटा तैयार करने के साथ ही इसे केंद्रीय वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, जल संसाधन मंत्रालय के साथ ही आईआईटी, इसरो समेत संबंधित विभागों को साझा किया जाएगा।

सेमिनार के दौरान विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय नदी की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। वैज्ञानिकों ने इस बात पर जोर दिया कि गंगा नदी को वैज्ञानिक तरीकों से प्रदूषणमुक्त बनाने के साथ ही स्वच्छ व निर्मल बनाने के साथ आमजन की सहभागिता लेनी होगी।

सेमिनार के दौरान उप निदेशक डॉ. अविनाश कुमार मिश्रा, डॉ. एसके सिंह के अलावा डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डॉ. नीरज गुज्जर, डॉ पीयूष गुप्ता समेत कई वैज्ञानिकों ने व्याख्यान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed