Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suraj Seva Dal protest at PTCUL headquarters

Dehradun News: पिटकुल मुख्यालय पर सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2026 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Suraj Seva Dal protest at PTCUL headquarters
देहरादून। पिटकुल में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के लिए बृहस्पतिवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों, टेंडर और खरीद प्रक्रियाओं की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपकर शिकायतों पर अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि पिटकुल में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायतों के बावजूद प्रबंधन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि टेंडर, निर्माण कार्यों और खरीद प्रक्रियाओं की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें हैं उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सुराज सेवा दल की शिकायत पर एक ठेकेदार और प्रबंध निदेशक के बेटे के खिलाफ दर्ज मुकदमे का मामला भी उठाया। उन्होंने सवाल किया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी पैरोकारी और आगे की कार्रवाई को लेकर क्या प्रयास किए गए हैं। आरोप लगाया कि मामले में प्रभावी पैरोकारी नहीं होने से आरोपी पक्ष को राहत मिलती नजर आ रही है। उन्होंने पूछा कि क्या केवल आमजन को गुमराह करने के उद्देश्य से मुकदमा दर्ज कराने की औपचारिकता की गई थी। जोशी ने मांग की कि पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का विवरण लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शन में पूजा नेगी, संगीता, नीतू, भूमिका, नसरीन, राखी, सुमन, शिवम, कुणाल, संजय, अरविंद, महेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed