{"_id":"36dedfefa9086993690e9956d0ec5a81","slug":"supporters-effigy-of-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कहीं जले मंत्री सुरेन्द्र के पुतले तो कहीं चैंपियन फुंके'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कहीं जले मंत्री सुरेन्द्र के पुतले तो कहीं चैंपियन फुंके'
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 12 Oct 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश के सर्मथकों का एक दूसरे के खिलाफ पुतला फूंकना और विरोध प्रदर्शन थम नहीं रहा है। दोनों के समर्थकों ने रुड़की और लक्सर में एक दूसरे के पुतले फूंके।
विज्ञापन
रुड़की चंद्रशेखर चौक पर काफी संख्या में मुस्लिम और दलित समाज के कार्यकर्ता एकत्र हुए और परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
पढें, दुराचार के बाद देह व्यापार की 'मंडी' में उतारी युवती
इन लोगों का कहना था परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश और झबरेड़ा विधायक हरीदास भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। भ्रष्टाचार पर चोट करने के बाद चैंपियन को धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
समाज में भाईचारा को तोड़ने का काम
पुतला फूंकने वालों में अरशद अली, अफजाल, जावेद, अल्लादिया, ताहिर, आबिद हसन, अमरोज, जाकिर हसन, अब्दुल समी, पहल सिंह मौर्य, प्रदीप, पप्पू सिंह आजाद, ओसी कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पनियाला चंद्रापुर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सुरेंद्र राकेश के खिलाफ बयानबाजी करने पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का पुतला फूंका। पूर्व जिला पंचातय सदस्य टीपूराम ने कहा कि विधायक समाज में भाईचारा को तोड़ने का काम कर रहे हैं।
पढें, युवती ने पटवारी पर लगाए अभद्रता के आरोप
उन्होंने कहा कि यदि विधायक ने बयानबाजी बंद नहीं की तो दलित समाज के लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर धर्मपाल, सुरेश, राजू, महेंद्र, जगदेश्वर, विजेंद्र आदि उपस्थित थे।
ग्रामीण चैंपियन के समर्थन में उतरे
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह के समर्थन में कई गांवों के लोगों ने प्रदर्शन किया और परिवहन मंत्री का पुतला फूंका।
शुक्रवार को लक्सर क्षेत्र के गोवर्धनपुर, दाबकी, सौदाबाद, ऐथल, कुड़ी भगवानपुर, रायसी, सिकंदरपुर के ग्रामीण विधायक समर्थन में उतर आए। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं का कहना था कि परिवहन मंत्री विधायक पर खनन का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
पढें, केदारनाथ में बर्फबारी के साथ बारिश जारी, बढ़ी मुश्किलें
परिवहन मंत्री को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में पप्पू सिंह आजाद, राहुल देव, मांगेराम, अर्जुन सिंह, पदम सिंह, मौसम सिंह, पवन राठी, मेघराज सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
चैंपियन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई
दूसरी तरफ खानपुर ब्लॉक मुख्यालय पर भी ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन ने खानपुर विधायक का समर्थन किया है। तहसील परिसर में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि चैंपियन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है।
पढें, बदरीनाथ धाम में बढ़ी ठंड, ठिठके यात्री
अधिवक्ता उनकी इन बातों का समर्थन करते हैं। बैठक में उदयपाल सिंह, बीर सिंह वर्मा, सुशील पंवार, कुलदीप सिंह, बीर सिंह आदि उपस्थित थे। दूसरी तरफ बसपा कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री पर लगाए आरोपों की निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं का कहना था कि बसपा की बढ़ती लोकप्रियता दूसरे लोग घबरा गए हैं। बैठक में चरण सिंह, पाल सिंह, तेल्लूराम,समय सिंह, पल्टूराम आदि उपस्थित थे।