फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supply stopped for 12 hours in 50 villages due to fault

Dehradun News: विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से 50 गांवों में 12 घंटे ठप रही आपूर्ति

Thu, 06 Feb 2025 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Supply stopped for 12 hours in 50 villages due to fault
क्षेत्र में मंगलवार की रात 33 केवीए की लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने से 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। 12 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग फोन तक चार्ज नहीं कर पाए। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। दोपहर ढाई बजे बिजली बहाल होने के बाद लोगाें ने राहत की सांस ली।साहिया-त्यूणी 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने कथियान, अटाल, रायगी, केराड़, दारागाड, हनोल, बृनाड़, गेट बाजार के फीडरों से जुड़े पचास से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात आई खराबी के कारण आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल के कर्मी बुधवार सुबह से ही फॉल्ट ठीक करने की जद्दोजहद में लगे रहे। दोपहर ढाई बजे फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। यूपीसीएल के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार रात अचानक आपूर्ति बंद हो गई थी। इसे बुधवार दोपहर बाद सुचारू किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed