फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supply of contaminated water on Patel Road, Raipur Road

पटेल रोड व रायपुर रोड पर काला व सीवरयुक्त दूषित पानी पीने का मजबूर लोग

Tue, 22 Feb 2022 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water on Patel Road, Raipur Road
पटेल रोड, रायपुर रोड के निवासी काला और सीवरयुक्त पानी पीने के लिए मजबूर हैं। करीब एक माह से यहां के लोग दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत भी जलसंस्थान के अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन आज तक जलसंस्थान की ओर से समस्या का समाधान तो दूर मौके पर जाकर सुध तक नहीं ली गई। स्थानीय लोगों की माने तो मजबूरन उन्हें बाजार से पानी की बोतलें खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजधानी दून में तमाम इलाकों में गंदा और दूषित पानी आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ताजा मामला पटेल रोड और रायपुर रोड का सामने आया है। इन जगहों पर न केवल काले रंग का पानी आ रहा है बल्कि पानी में सीवर की बदबू भी आ रही है। पटेल रोड निवासी सीनियर सिटिजन अरुण घिल्डियाल ने बताया कि यह समस्या पिछले डेढ़ महीने से आ रही है। नलों में जो पानी आ रहा है, वह बिल्कुल काला आ रहा है। साथ ही इनमें इतनी बदबू आ रही है कि यह कपड़े धोने लायक भी नहीं है। इस समस्या को लेकर वह और उनके आसपास के लोग कई बार जलसंस्थान से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई झांकने तक नहीं आया। वहीं 35 रायपुर रोड निवासी अनिल कुमार गोयल, संदीप अग्रवाल ने बताया कि रायपुर रोड पर भी पिछले 15 दिनों से बदबूदार पानी आ रहा है। उन्हें भी मजबूरन बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उन्हें दूषित पानी की समस्या से निजात नहीं दिलाई जाती तो जलसंस्थान के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दूषित पानी की शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कहीं भी ऐसी समस्या है तो उसे तत्काल दिखाया जाएगा। साथ ही दूषित पानी न आए इसका स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष भट्ट, ईई जलसंस्थान साउथ डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed