फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   super dancer 2 finalist akash thapa come back dehradun

'सुपर डांसर 2' फेम आकाश थापा वापस पहुंचे अपने शहर, हुआ भव्य स्वागत

Tue, 27 Mar 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Mar 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
super dancer 2 finalist akash thapa come back dehradun
akash thapa - फोटो : amar ujala

सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर आने वाले डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 2' के फिनाले के बाद आकाश थापा अपने शहर देहरादून वापस आ गए।

विज्ञापन


डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 2' के फिनाले शनिवार को हुआ। जिसमें विजेता के नाम का ऐलान किया गया। शो के कंटेस्टेंट बिशाल शर्मा ने अंतिम राउंड में सभी को पीछे छोड़ बाजी मार ली और खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


शो न जीतने के बाद भी आकाश थापा लाखों लोगों के दिल पर राज कर गए। मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आकाश देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। परिजनों और प्रशंसकों ने फूल मालाएं पहनाकर आकाश का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फाइनल में 4 कंटेस्टेंट रितिक दिवाकर, वैष्णवी प्रजापति, आकाश थापा और बिशाल शर्मा पहुंचे लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए इस शो को बिशाल शर्मा ने अपने नाम कर लिया। असम के रहने वाले बिशाल को पुरस्कार के रुप में 15 लाख रुपये और एक ट्रॉफी दी गई। जबकि उनके मेंटॉर को 5 लाख रुपये का चेक दिया गया।

'सुपर डांसर 2' के जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु थे। फिनाले में वरुण धवन भी पहुंचे थे जो कि अपनी आगामी फिल्म 'अक्टूबर' को प्रमोट करने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed