फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sunil Rathi-gang-arrested-Muzaffarnagar

Dehradun News: सुनील राठी गैंग का गुर्गा मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sunil Rathi-gang-arrested-Muzaffarnagar
कनखल निवासी व्यक्ति से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ ने सुनील राठी गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरनगर के रहने वाले इस बदमाश के खिलाफ हत्या, रंगदारी और गैंगस्टर जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। इस मामले में एक आरोपी को पहले भी पिस्तौल और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि गत 13 फरवरी 2023 को कनखल हरिद्वार निवासी रविकांत मलिक ने थाना सिडकुल में तहरीर दी थी कि उनके भाई का नवोदय नगर रोशनाबाद में प्लॉट है। कुछ लोग उस पर कब्जा करना चाहते हैं। उनके भाई अमरकांत मलिक को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने कुख्यात बदमाश सुनील राठी, नीरज मलिक, प्रदीप राठी, रोहताश, विपिन राठी और सुशील गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना एसटीएफ के सुपुर्द की गई थी।
विज्ञापन

एसटीएफ ने फरवरी में बदमाश सुशील गुर्जर को गिरफ्तार किया था। इसके पास से एक पिस्तौल, दो मैग्जीन, 10 कारतूस, एक बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो कार और घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल व सिम बरामद हुए थे। अब इस मामले में मंगलवार को कुख्यात सुनील राठी गैंग के सदस्य अजीत खोखर निवासी ग्राम मखियाली मुजफ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खोखर ने उपलब्ध कराया था सिमकार्ड
एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि अजीत खोखर ने शिकायतकर्ता रविकांत मलिक के भाई को धमकी भरे मैसेज भेजने और काल करने के लिए इस्तेमाल सिमकार्ड उपलब्ध कराया था। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा और एसआई उमेश कुमार की देखरेख में टीम भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed