फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sun enter into Virgo zodiac on Thursday.

कन्या राशि में जाएंगे सूर्य, जानिए क्या होगा असर

Wed, 16 Sep 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 16 Sep 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
sun enter into Virgo zodiac on Thursday.

बृहस्पतिवार से भगवान सूर्य नारायण सिंह राशि छोड़कर कन्या राशि में प्रविष्ट हो जाएंगे। इसी दिन वर्षा ऋतु का समापन होगा और शरद ऋतु प्रारंभ हो जाएगी। सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करते ही ग्रह नक्षत्रों की चाल भी बदल जाती है।

विज्ञापन


भगवान भास्कर एक महीना पहले जब सिंहस्थ हुए थे, तब नासिक कुंभ प्रारंभ हुआ था। यह अनोखा संयोग है कि नासिक कुंभ के लिए गुरु और सूर्य दोनों को ही सिंहस्थ होना पड़ता है। गुरु फिलहाल सिंह राशि में रहेंगे, लेकिन ऋतु बदलने के लिए भगवान सूर्य नारायण कन्यागत हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस बार कन्या राशि में प्रवेश करने के दिन स्वाति नक्षत्र पड़ रहा है। चंद्रमा तुला राशि के रहेंगे। शरद ऋतु के लिए ऐसा योग शुभ माना जाता है।

शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, पितरों के साथ देवों के लिए शुभ

sun enter into Virgo zodiac on Thursday.

सूर्य के कन्या राशि में जाने के बाद श्राद्ध पक्ष प्रारंभ होता है। दक्षिणायन रहते हुए सूर्य जब कन्या राशि में आते हैं तब दक्षिण दिशा में निवास करने वाले पितृ प्रसन्न होते हैं।

पितरों के साथ-साथ देवों के लिए भी यह दिन शुभ माने गए हैं। यूं तो सभी देवी-देवता भगवान विष्णु के साथ इस समय पाताल में हैं किंतु भगवती और श्रीराम के जन्मोत्सव इसी काल में पड़ेंगे। नौ दिनों के नवरात्र के साथ-साथ भगवान गणेश की स्मृति में होने वाले देशव्यापी महोत्सव 17 सितंबर से शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed