फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sumo jumped in trench, one died.

चमोली: खाई में गिरी सूमो, एक मौत, दो घायल

Tue, 22 Sep 2015 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Sep 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
sumo jumped in trench, one died.

चमोली के घाट ब्लाक में कांडई-मोलागाड़ मोटर मार्ग पर रविवार रात सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चालक समेत दो लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने रात को ही 108 सेवा की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बताई है।

विज्ञापन


कांडई पुल से रात करीब साढ़े नौ बजे सूमो मोठा गांव जा रही थी। मोठा गांव के पास सूमो अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में सूमो में सवार मोठा गांव निवासी विलोक सिंह पुत्र गुमान सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोठा गांव निवासी त्रिलोक सिंह खत्री (चालक) एवं दिनेश सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकाला। राजस्व पुलिस की टीम ने मृतक के शव को खाई से निकालकर अपने कब्जे में लिया। राजस्व उप निरीक्षक मालदत्त देवराड़ी ने बताया कि सोमवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना का ट्रक पलटा, दो जवान घायल

sumo jumped in trench, one died.

बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के समीप मोड़ पर सेना का एक वाहन पलट गया। दुर्घटना में सेना के दो जवान घायल हो गए। वाहन में पांच जवान सवार थे।

सोमवार सुबह करीब आठ बजे सेना की 16 इंजीनियरिंग कोर का ट्रक तोताघाटी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चंडीगढ़ से जोशीमठ जा रहा था। दुर्घटना में सेना के जवान निहाल और अरुण घायल हो गए।

पुलिस के पहुंचने तक घायलों को ऋषिकेश अस्पताल भेज दिया गया। वहीं ट्रक में सवार कैप्टन विजय पांडे, हवलदार आरएन नायडू और वाहन चालक के स्टालिन चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed