फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Summer in Uttarakhand temperature high

उत्तराखंड में गर्मी का कहर, पारा फिर 40 के पार, लोग बेहाल, नहीं मिलेगी राहत

Tue, 28 May 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Summer in Uttarakhand temperature high
- फोटो : अमर उजाला

तीन दिनों के बाद पारा एक बार फिर 40 के पार हो गया और गर्मी ने बेहाल कर दिया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। सोमवार को सुबह से खिली चटख धूप ने बेहाल कर रखा था। सुबह से ही गर्म हवा चल रही थी। दोपहर में गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में तापमान बढ़ने के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। नैनीताल का अधिकतम पारा 27 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मौसम बुलेटिन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि जून प्रथम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर राहत मिल सकती है। साथ ही पारा और अधिक चढ़ेगा एवं गर्मी बेहाल करेगी।

इस सप्ताह पारा हो सकता है 40 के पार
राजधानी दून और आसपास के क्षेत्रों में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। इस वर्ष अब तक दून में 39 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में इस वर्ष अब तक केवल ऊधमसिंह नगर में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। लेकिन, इस सप्ताह दून समेत आसपास के इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री पार होने के पूरे आसार हैं। विभागीय बुलेटिन के अनुसार अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को यह 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि 30 और 31 मई को तापमान 40 के पार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed