फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suchita became the head of Gothad by consensus

गोठाड़ में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सुचिता को चुना ग्राम प्रधान

Thu, 12 Sep 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Suchita became the head of Gothad by consensus
गोठाड़ की नवनिर्वाचित प्रधान सुचिता - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता प्रखंड के ग्राम पंचायत गोठाड़ में बुधवार को निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया गया। अब तक गोठाड़ समेत क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में सर्वसम्मति से लोग प्रधान का चयन कर चुके हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पद पर 36 वर्षीय सुचिता रावत पत्नी मनवीर सिंह रावत का चयन किया है। स्नातक सुचिता लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। स्याणा प्रताप सिंह रावत ने बताया कि गांव में करीब 300 की आबादी निवास करती है। राज्य गठन के बाद से ही लोग निर्विरोध रूप से ग्राम प्रधान का चयन करते आ रहे हैं। यह तीसरा मौका है जब गांव में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान का चयन किया गया है। बताया कि गांव की एका को बनाए रखने के लिए ग्रामीणों का विश्वास हमेशा से ही सर्वसम्मति से उम्मीदवार चयन का रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सुचिता स्नातक तक पढ़ी हुई हैं। वह सरकारी योजनाओं के बारे में भी अच्छी जानकारी रखती हैं। इसके साथ ही वह गांव के बच्चों को भी शिक्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को वह इस पद के लिए सुयोग्य उम्मीदवार लगी। इस अवसर पर वीर सिंह रावत, संतराम सजवाण, केदार सिंह रावत, बाबूराम डोभाल, सूरत राम डोभाल, रमेश डोभाल, सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि गोठाड़ से पूर्व ग्राम पंचायत कुनावा, भंजरा, ककाड़ी और कनबुआ में भी लोग सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed