फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Subsidy Preparation to give 50 percent on project to make single women self-reliant Uttarakhand news

Uttarakhand News: एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोजेक्ट पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी

Sun, 26 Feb 2023 01:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Feb 2023 01:08 PM IST
सार

प्रदेश में एकल महिलाओं की संख्या साढ़े तीन लाख है। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भी शामिल हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके, इसके लिए विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
Subsidy Preparation to give 50 percent on project to make single women self-reliant Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार एक लाख रुपये तक की योजनाओं पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी में है। इससे पशुपालन, मत्स्य पालन, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मसाला उद्योग, मिलेट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए बढ़ावा मिलेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


महिला दिवस पर आठ मार्च को इसका एलान हो सकता है। प्रदेश की 45 वर्ष तक की ऐसी महिलाएं, जिसके पति की मौत हो गई है या फिर अविवाहित हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए यह भी शर्त रखी गई है कि महिलाओं की मासिक आय छह हजार रुपये से अधिक न हो।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक समाज कल्याण विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में एकल महिलाओं की संख्या साढ़े तीन लाख है। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भी शामिल हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके, इसके लिए विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस तरह की महिलाओं की संख्या डेढ़ से दो लाख के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Amar Ujala Dehradun: ग्रीनाथॉन...हरियाली के लिए दौड़ा दून, पर्यावरण को समर्पित मैराथन की देखें ये तस्वीरें

 इन पर घोषणा हुई पर नहीं हुआ अमल

प्रदेश में तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार की राशि बढ़ाए जाने की घोषणा के बावजूद इस पर अमल नहीं हुआ। वर्ष 2022 में सरकार की ओर से इसकी घोषणा की गई थी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि को समान रूप से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया जाएगा। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पुरस्कार की राशि 21 हजार और तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि 31 हजार रुपये है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed