फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   subsidy on bamboo crop in uttarakhand

खुली स्वरोजगार की राह, केंद्र सरकार की इस योजना के तहत बांस की खेती पर मिलेगी सब्सिडी 

Sun, 23 Sep 2018 09:09 AM IST
निखिल चौहान, अमर उजाला, कोटद्वार
निखिल चौहान, अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 23 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
subsidy on bamboo crop in uttarakhand
bamboo

हरा सोना कहे जाने वाला बांस अब किसानों की जिंदगी में हरियाली लाने वाला है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत बेरोजगार युवाओं और किसानों को एक हेक्टेयर भूमि में बांस की खेती करने पर 50 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। वहीं, छोटे काश्तकारों को एक पौधे पर 120 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। किसानों को बांस की पौध उत्तराखंड बांस एवं रेशा परिषद देहरादून की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।  
                  
राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत बांस की खेती से लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया होगा। इससे रोजगार के लिए गांवों से शहरों की ओर हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी। बांस की खेती ग्रामीण क्षेत्रों के कुशल एवं अकुशल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। किसान गांव में बंजर पड़ी भूमि पर हरा सोना उगाकर अपना भविष्य संवार सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड बांस एवं रेशा परिषद देहरादून की ओर से नर्सरी और अन्य संबंधित सामग्री के लिए बैंक से लोन दिलाया जाएगा। जिस पर किसानों को 50 प्रतिशत (पचास हजार रुपये) की सब्सिडी मिलेगी। यह सब्सिडी तीन वर्ष में तीन किश्तों में दी जाएगी। वहीं, छोटे काश्तकारों को बांस की खेती करने पर एक पौधे पर 120 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। तीन साल बाद बांस तैयार होने पर परिषद देहरादून बांस बेचने का बाजार निर्धारित करेगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन

       
बांस की खेती पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने, किसानों की आय बढ़ाने और बेरोजगारों के लिए रोजगार देने के लिए लाभकारी साबित होगी। उत्तराखंड बांस एवं रेशा परिषद देहरादून की ओर से बांस की खेती करने वालों की हरसंभव मदद की जाएगी।                     
- दिनेश जोशी, प्रोग्राम मैनेजर, उत्तराखंड बांस एवं रेशा परिषद केंद्र देहरादून  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed