फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Subramaniam Swamy wrote a letter to CM Dhami take a decision in favor of sacked employees Uttarakhand news

Uttarakhand: सुब्रमण्यम स्वामी ने सीएम धामी को लिखा पत्र, बर्खास्त कर्मियों के पक्ष में फैसला लेने का आग्रह

Fri, 17 Feb 2023 09:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Feb 2023 09:19 AM IST
सार

पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री धामी को लिखे पत्र में कहा कि राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों? कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है। कहा कि उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बहाल कर न्याय करें।

विज्ञापन
Subramaniam Swamy wrote a letter to CM Dhami take a decision in favor of sacked employees Uttarakhand news
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली को लेकर पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। उन्होंने सर्वदलीय बैठक या किसी अन्य स्तर पर बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में न्यास संगत कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को बहाल करने की पैरवी की है। बर्खास्त कर्मचारियों ने पूर्व कानून मंत्री को पत्र लिखकर उनके साथ हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए डॉ.स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे भी लग रहा है कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra 2023: इस बार यात्रियों का होगा केवल ऑनलाइन पंजीकरण, तीन जगह होगी जांच, पढ़ें और क्या हुए बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है। उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बहाल कर न्याय करें। बता दें कि बर्खास्त कर्मचारी दो महीने से विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने बर्खास्त कर्मियों के आंदोलन का किया समर्थन किया। इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने धरना स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed