फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   subharti medical college mbbs class will start from 16 January

प्राचार्य की अध्यक्षता में समिति ने किया निरीक्षण, सुभारती में 16 से चलेंगी एमबीबीएस की कक्षाएं

Wed, 09 Jan 2019 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Jan 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
subharti medical college mbbs class will start from 16 January
सुभारती मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सुभारती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर गठित समिति ने कॉलेज में कक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं जांचने के बाद एनओसी दे दी है।

विज्ञापन


सुभारती मेडिकल कॉलेज का सात दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने अधिग्रहण किया था। इसके बाद से कॉलेेज में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इस बीच छात्रों ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक का घेराव करते हुए कक्षाएं न चलने पर रोष जताया था।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था। समिति को छात्रों की कक्षाओं के साथ ही हॉस्टल, मेस आदि की व्यवस्थाएं देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। समिति ने सुभारती मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट में सुभारती में कक्षा संचालन को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. नवीन थपलियाल ने बताया कि चूंकि कॉलेज पहले से ही संचालित हो रहा था। इसलिए हॉस्टल और मेस आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कक्षा संचालन को हरी झंडी दी गई है। लिहाजा, 15 जनवरी को शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद 16 जनवरी से एमबीबीएस छात्रों की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed