फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sub-district magistrates should be appointed in tehsils soon

Dehradun News: तहसीलों में शीघ्र नियुक्त किए जाएं उप जिलाधिकारी

Sun, 22 Jun 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 22 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sub-district magistrates should be appointed in tehsils soon
जौनसार बावर की तहसीलों में पिछले तीन महीने से एसडीएम की तैनाती नहीं होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उप जिलाधिकारियों की नियुक्ति नहीं की गई तो वह प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन




जौनसार बावर की कालसी, चकराता व त्यूणी तहसील में पिछले तीन महीने से उप जिलाधिकारी नहीं है। तहसील मुख्यालयों का कामकाज अभी विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार देख रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उप जिलाधिकारी का पद खाली होने से क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकासनगर तहसील में अत्यधिक कार्य होने से उप जिलाधिकारी को अपने क्षेत्र से ही फुर्सत नहीं है। इसके अलावा एक उप जिलाधिकारी चार तहसीलों की व्यवस्थाएं एक साथ नहीं संभाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि त्यूणी, चकराता व कालसी के लोगों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए विकासनगर तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तहसीलों में उप जिलाधिकारी तैनात किए जाने की मांग की।

कहा कि 24 जून तक उप जिलाधिकारी नियुक्त नहीं किए गए तो कांग्रेस आंदोलन व प्रदर्शन आदि करेगी। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी कालसी तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पवन सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।




ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कालसी के अध्यक्ष उमादत्त जोशी, दीपक तोमर, संजय चौहान, अरुण चौहान, रोहित, श्याम दत्त वर्मा, सूरत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed