{"_id":"65a4322e197a182492071496","slug":"sub-area-celebrated-ex-servicemen-day-with-great-pomp-dehradun-news-c-5-1-drn1031-328633-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सब-एरिया ने धूमधाम से मनाया पूर्व सैनिक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सब-एरिया ने धूमधाम से मनाया पूर्व सैनिक दिवस
विज्ञापन
भारतीय सशस्त्र बलों के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की ओर से प्रदान की गई सेवाओं के सम्मान में हर साल 14 जनवरी को मनाए जाने वाले सशस्त्रबल पूर्व सैनिक दिवस सब-एरिया की ओर से धूमधाम से मनाया गया। देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में लगभग 700 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं और सेवारत कर्मी ने भाग लिया। पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजोग नेगी ने अद्वितीय साहस और बलिदान के साथ देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करने में उनकी अदम्य भावना और सेवा के लिए पूर्व सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। देश के लिए प्राणों का आहुति देने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान कर्नल वेटरन्स, निदेशक ईसीएचएस, कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल, निदेशक राज्य सैनिक बोर्ड और अध्यक्ष, यूईएसएल ने भी पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए नवीनतम सुविधाओं और पहल के बारे में भी विस्तृत जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान मेजर जनरल एएस असवाल (सेवानिवृत्त) अध्यक्ष, यूईएसएल, ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी कर्नल यूएस ठाकुर (सेवानिवृत्त)अध्यक्ष, डीईएसएल, ब्रिगेडियर अमृत लाल (सेवानिवृत्त) शामिल थे।
डिप्टी जीओसी के सामने रखी समस्याएं
पूर्व सैनिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से डिप्टी जीओसी संजोग नेगी को अवगत कराया। गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने पूर्व में 23 अप्रैल 2023 की सब एरिया कैंटीन में 50 से अधिक पूर्व सैनिकों पर हुए झूठे मुकदमे पर विचार करके उसकी सही जांच करने की मांग की। कहा उस समय के जो कैंटीन मैनेजर थे, उन्होंने पूर्व सैनिकों पर निराधार आरोप लगाए। डिप्टी जीओसी ने इस मामले पर जल्दी बातचीत करने का आश्वासन दिया।