VIDEO: बाइक नहीं, स्कूटी पर करते हैं हैरतअंगेज करतब!
आमतौर पर जब स्टंट बाइकिंग की बात होती है तो एक बिगड़ैल से दिखने वाले बाइक सवार की छवि दिमाग में बनती है। यही नहीं धीरे-धीरे इनकी छवि हुड़दंगियों और लोगों को परेशान करने वाले की भी बन गई है।
लेकिन क्या आप जानते हैं अब स्टंट बाइकिंग एक पेशे का रूप ले चुका है? आज स्टंट बाइकिंग की बदौलत कई युवाओं ने पैसे कमाने शुरू कर दिए हैं।
अमर उजाला की टीम जब देहरादून में पड़ताल को निकली तो हमें बताया गया कि यह सुबह ६ बजे किसी सुनसान जगह पर मिलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी टीम मानती है कि इस वजह से आम लोगों को परेशानी न हो।
राजधानी दून में इन बाइकर्स का एक ग्रुप है। इस ग्रुप के कई सदस्य २०१३ में पंजाब के एलपीयू यूनिवर्सिटी में स्टंट बाइकिंग की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। यही नहीं नोएडा में अभी २०१४ में हुए एक्सडीएल में इनके ग्रुप से एक सदस्य ने खिताब भी जीता है।
...तो अपराध नहीं स्टंट बाइकिंग? देखिए वीडियो
ग्रुप का मानना है कि स्टंट बाइकिंग को केवल अपराध की तरह देखना ठीक नहीं है। यह पूरी तरह साहस का खेल है। जिस तरह से तैराकी, पर्वतारोहण, बाइक रेस, कार रेस आदि खेलों में साहस की जरूरत होती है उसी तरह इस खेल को भी देखा जाना चाहिए।
हालांकि ये युवा मानते हैं कि स्टंट बाइकिंग का दुरुपयोग किया जा रहा है लेकिन यह रोजगार का बेहतर साधन भी हो सकता है।
जरा इधर भी
एक बाइकर को औसतन १५ से २० हजार रुपये मिल जाते हैं।
कंपनियां भी इनको स्पांसर और वीडियो शूट के लिए हायर करती है।
इंडिया बाइक वीक २०१५: गोवा में २१ फरवरी से होगा
बाइक मेंटिनेंस पर एक हफ्ते में १००० रुपये तक खर्च होता है।
नीचे दिए वीडियो में देखिए, किस तरह करते हैं स्कूटी पर खतरनाक स्टंट।