Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students were made aware of traffic rules.

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Thu, 29 Jan 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of traffic rules.
सेलाकुई। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए परिवहन कर अधिकारी महावीर सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमाें का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की बात भी कही। उन्होंने कहा आजकल छोटी उम्र से ही बच्चे दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाना शुरू कर देते हैं। उनके पास न तो गाड़ी चलाने का लाइसेंस होता है और न पर्याप्त तजुर्बा, जिस कारण सड़क दुर्घटनाएं घट जाती हैं। दुर्घटनाएं परिवारों को गहरे दु:ख में डाल देती हैं। सभी अभिभावकों को छोटे बच्चों को वाहन नहीं देने का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही युवाओं व वाहन चलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों की पूर्ण जानकारी रखनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को नियमानुसार वाहन संचालन करने की शपथ भी दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed