फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students were given training in pottery making

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को दिया मिट्टी के बर्तन बनाने का प्रशिक्षण

Fri, 21 Mar 2025 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Students were given training in pottery making
सेलाकुई। राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में पीएम श्री योजना के तहत छात्रों को स्थानीय हस्तकला के प्रति जागरूक और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मिट्टी के बर्तन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में छात्रों ने न केवल पारंपरिक कला को सीखा, बल्कि अपने हाथों से सुंदर और उपयोगी मिट्टी के बर्तन भी बनाकर तैयार किए। प्रधानाचार्य यशवंत बर्तवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को हुनरमंद बनाना और आत्मनिर्भरता की प्रति प्रेरित करना है। मास्टर ट्रेनर रविंद्र कुमार ने मिट्टी से जुड़ी बारीकियों को समझाया। इस मौके पर विनोद कुमार थपलियाल, पवन शर्मा, अरुण कुमार, तरुण, भारत हरी, दिवाकर प्रसाद थपलियाल, भूपेंद्र, मेहर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed