फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students wait for dm along one hour

डीएम के इंतजार में एक घंटे चिलचिलाती धूप में खड़े रहे छात्र-छात्राएं

Thu, 20 Jul 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला,गोपेश्वर Updated Thu, 20 Jul 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
students wait for dm along one hour
students rally in gopeshwar

डीएम के इंतजार में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राएं एक घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रहे। विद्यार्थी तो समय से पहुंच गए, लेकिन डीएम तय समय से एक घंटा देरी से पहुंचे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से नगर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली जानी थी जिसका शुभारंभ डीएम आशीष जोशी को करना था। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं समय से पहले पौने नौ बजे पुलिस मैदान के समीप जिला पंचायत रोड किनारे खड़े हो गए लेकिन डीएम करीब एक घंटा देरी से पहुंचे।
विज्ञापन


जब चिलचिलाती धूप में छात्राएं खड़ी नहीं हो पाईं तो उन्होंने छाते का सहारा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी दर्शन लाल टम्टा का कहना है कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे से छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता रैली के लिए बुलाया गया था। जीजीआईसी की छात्राएं रैली में देरी से पहुंची। सुबह दस बजे डीएम पहुंचे, तब जाकर रैली का शुभारंभ हुआ। इधर, जिलाधिकारी आशीष जोशी ने मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed