फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students uproar against offline examination

ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में छात्रों का हंगामा

Fri, 16 Apr 2021 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students uproar against offline examination
बाइस अप्रैल से प्रस्तावित ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में बृहस्पतिवार को यूटीयू से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कई कॉलेजों के छात्र विवि पहुंचे और कोरोना के खतरे को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग की। छात्रों के विरोध को देखते हुए विवि ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तुलाज इंस्टीट्यूट में छात्र एकत्र हुए और उन्होंने ऑफलाइन परीक्षा का विरोध किया। इसके बाद अन्य कॉलेजों के छात्रों ने भी फैसले पर नाराजगी जताई। आक्रोशित छात्र यूटीयू पहुंचे और ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सभी जगह कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कॉलेजों में भी शिक्षक और छात्रों में संक्रमण फैला हुआ है। उसके बावजूद हॉस्टल में सभी एक साथ रह रहे हैं। अब परीक्षा के दौरान कोविड सुरक्षा नियमों का पालन बेहद मुश्किल होगा, जिससे संक्रमण बढ़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभिभावक भी ऑनलाइन परीक्षा के समर्थन में हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। छात्रों ने कहा कि आज जब सभी जगह ऑनलाइन परीक्षा हो रही है, तब यूटीयू को इसमें क्या परेशानी है। उन्होंने विवि अधिकारियों के सामने भी अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन के मुताबिक, बाद में छात्रों की अधिकारियों से वार्ता हुई। छात्रों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग की। विवि अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा ऑनलाइन नहीं कराई जा सकती है। छात्रों की सहूलियत के लिए कुछ दिन टाली जा सकती है। हालांकि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय आज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed