फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Woman Murder Husband Arrested for Killing Wife Over Domestic Dispute Crime News

देहरादून: तीन महीने से घर में नहीं घुसने दे रही थी पत्नी, आवेश में आकर पति ने मारी गोली, चार दिन बाद गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 01:34 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 24 Sep 2026 01:34 PM IST
सार

क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुई काजल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति धीरज पंवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Dehradun Woman Murder Husband Arrested for Killing Wife Over Domestic Dispute Crime News
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

चार दिन पहले क्लेमेंट्टाउन थाना क्षेत्र में हुई महिला काजल की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।  काजल और धीरज का मतभेद चल रहा था। काजल बीते तीन माह से धीरज को घर में नहीं घुसने दे रही थी। इसी गुस्से में उसने गत 21 सितंबर को काजल की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद पुलिस को फोन किया और बताया कि मैंने हत्या कर दी है। घटना के बाद से उसका पति धीरज पंवार फरार था।

विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन पुलिस ने कॉल करने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर आसपास तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड भाजपा:  दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे, चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया हटाने का फैसला


पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे की जांच की। कमरे में काजल (26) पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। सूचना के बाद फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

कई दिन से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार काजल अपने पति धीरज के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थी। उसके भाई अभिषेक का घर भी बगल में है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed